शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान मंडी में सरसों बेचकर वापस अपने गांव आ रहा था। उसके पास बेंची हुई फसल के एक लाख रूपये थे। बीच रास्ते में किसान के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उससे एक लाख रुपए छीनकर कर फरार हो गए। किसान ने इस घटना को लूट की घटना बताते हुए कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
कूड़ाराई हाल निवासी कोलारस कस्बे की जेल कॉलोनी में रहने वाले भरत यादव ने बताया कि उसने कोलारस मंडी में सरसों की फसल बेचीं थी। फसल के भुगतान की राशि एक लाख एक हजार रूपये लेकर आज दोपहर वह मंडी से लौट रहा था। इसी दौरान उसी के के गांव के हुकम यादव, करुआ यादव, हरवेश यादव और पवन यादव ने राई रोड़ पर उसे रोक लिया और बिना कुछ कहे लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में उसके पैसे जमीन पर गिर गए। जिसे उठाकर चारों बाइक पर सवार होकर भाग गए।
भरत यादव ने बताया उक्त चारों लोगों से उसका कोई भी लेना-देना नहीं है। और न ही उनसे उसकी कोई रंजिश थी। इसके बावजूद चारों उसके पैसे लूट कर ले गए। बता दें कि भरत यादव की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फसल बेचकर लौट रहे किसान को बेरहमी से पीटा: फसल के भुगतान के एक लाख रूपये लेकर हुए फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment