शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के बाहर आज सुबह एक नवजात का सिर मिला। जिसे देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। नवजात के सिर पर किसी जानवर के नौंचने और खाने के निशा निशान। सूचना के बाद पुलिस ने नवजात के सिर को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुबह अस्पताल के गेट नंबर तीन के बाहर कुछ दुकानदारों ने रास्ते में एक नवजात के सिर को देखा। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी में ये भी सामने आया है कि रात के समय नवजात के सिर को कुत्ते लिए घूम रहे थे उन्हें ने इसे यहां फैंका होगा।
कहां से आया नवजात का सिर, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने नवजात के सिर को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट की सीट में नवजात मिल चुका है। इसकी मुख्य वजह कि मेडिकल कॉलेज में नवजात के जन्म या उससे पहले मौत होने पर नवजात के परिजनों को उसका शव दफनाने के लिए सुपुर्द कर दिया जाता है। ऐसे में परिजन नवजात के शव को मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से में शव को दफना देते हैं। ऐसे में कई लोग कम गहरा गड्डा खोदकर शव को दफनाने में जल्दबाजी कर देते हैं।
संभवता सड़क पर मिले नवजात के परिजनों ने नवजात के शव को गाड़ने में लापरवाही बरती होगी। जहां लापरवाही से दफनाए नवजात के शव को कुत्तों ने खोदकर कर निकाल लिया। जिसका सिर आज सुबह मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर मिला।
नवजात के सिर को कब्जे में लेकर पुलिस नवजात के धड़ की तलाश कर रही है। इसके साथ ही नवजात के परिजनों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मेडिकल कॉलेज के गेट पर मिला नवजात का सिर: कुत्तों पर सिर फेंकने का संदेह, बॉडी के बाकी हिस्से की तलाश में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment