Press "Enter" to skip to content

भौडन गांव में दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, मजदूरी करवाने की बात को लेकर हुआ झगड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भौडन गांव में खेत में मजदूरी करवाने की बात को लेकर 2 चचेरे भाइयों पर 2 सगे भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों चचेरे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरेन्द्र सिकरवार निवासी भौडन थाना खनियांधाना ने बताया कि वह अपने भाई सतेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ रात में खेत पर गेहूं की  थेसिंग करा रहा था तभी विजय सिकरवार और रवि सिकरवार दोनों भाई आए और मुझे मां बहन की गंदी गालियां देते हुए बोले कि तू मेरे भाई रामपाल सिकरवार को मजदूरी से काम क्यों करवाता है। हमारी बेइज्जती होती है मैने कहा हमारे पास काम नहीं कर रहा है देख लो बस इसी बात पर से विजय और रवि ने फरसा और डंडों से हमला कर दिया जैसे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट खनियांधाना थाने में दर्ज कराई गई है।जिस पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!