शिवपुरी: जिले की नगर परिषद नरवर के वार्ड 3 की महिला पार्षद सपना कुशवाहा गंज दरवाजा स्थित घर पर अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर 10 तौला सोना, 70 हजार रुपए नगदी, और महिला पार्षद की सास की गुल्लक तोड़कर 10 हजार कैश चुराकर ले गया है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। खास बात यह है कि चोर ने दूसरी बार में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पार्षद के घर में चोर ने पहली बार रात के 12:00 बजे चोरी का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर और बाइक से गश्त पर निकले पुलिस कर्मी को देखकर चोर मौके से भाग गया इसके बाद चोर ने रात के 2:00 बजे दूसरी बार में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां आपको बता दे की महिला पार्षद का पति राजस्व विभाग में पटवारी है। सपना अपने पति के साथ किसी काम से भोपाल गई थी इसी दौरान चोर ने उसके घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से 10 तौला सोना जिसमें दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स व अन्य जेवर, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी करधौनी, 70 हजार कैश व सास की गुल्लक फोड़कर 10 हजार चुराकर ले गया।

नरवर में महिला पार्षद के घर चोरी 10 तौला सोना नगदी और गुल्लक फोड़कर पैसे ले गए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment