शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के वाचरौन गांव में लड़की को भगाने के शक में घर में घुसकर कीमती सामान की तोड फोड लूट पाट और कपड़ों में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सपना पत्नी राम किशन जाटव ने बताया कि उसके पड़ोसी की 20 वर्षीय पुत्री प्रेम प्रसंग के चलते पास के गांव के एक लड़के के साथ भाग गई। महिला ने बताया कि लड़की उसके घर पर बैठने आती थी इसलिए पड़ोसी को शक है कि उसकी लड़की को भगाने में उसने सहयोग किया इसी बात को लेकर युवती के पिता और उसके परिवार के लोगों ने 25 मार्च 2024 को को उसके घर में घुसकर कीमती सामान टी वी ओनीडा कम्पनी की एंव जेठ की टीवी, अलमारी, पंखा व संदुक को हथोडा एंव सव्वल से तोड दिया जिससे उसे दो लाख रूपया का नुकशान हो गया इसके उपरांत घर में रखे कीमती गहने सोने का मंगल सूत्र एंव चादी की पायल एंव चांदी विछुआ, एंव कमरपेटी चांदी की एंव अन्य कीमती गहने जिनकी कीमती लगभग तीन लाख रूपया है जो कि अलमारी में रखे हुये थे अलमारी को तोड़ कर उसमे से निकाल कर ले गये और घर के कपडो मे व घर में आग लगा दी । तथा जाते समय यह धमकी दे गये यदि पुलिस में रिर्पोट की तो तुम्हे लडकी के अपहरण केश मे झुठा फंसा देगे।
पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
लड़की को भगाने के शक में दलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, घर में तोड़फोड़ लूट-पाट, कपड़ों में लगाई आग / Shivpuri News




