, ,

सेमरी गाँव में अज्ञात बीमारी से 20 मवेशियों की हुई मौत, जीभ निकल रही बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी: ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में 20 से अधिक मवेशियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई है। अचानक पालतू मवेशियों की मौत से पशुपालक परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले ही विजय सिंह कुशवाह की भैंसों के बच्चों की मौत होना शुरू हुई, इसके चलते गांव में एक के बाद एक अचानक 20 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है।

इसमें भगीरथ, मदन लाल सहित अन्य किसानों के मवेशियों ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। धनीराम जाटव, किल्लाल, गजनलाल जाटव, प्रकाश कुशवाह, प्रहलाद शाक्स सहित अन्य किसानों की एक व दो-दो पड़ा व पड़िया की मौत हो गई है। इस बीमारी में मवेशियों की जीभ बाहर की ओर निकल आती है।