Press "Enter" to skip to content

खैरारा-बनवारीपुरा में 600 बीघा सरकारी जमीन पर लहलहा रही है सरसों की फसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रशासन 2 साल बाद भी खाली नहीं करा सका जमीन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग की बैराड़ तहसील के खैरारा बनवारीपुरा गांव में 600 बीघा सरकारी जमीन हाईकोर्ट के आदेश के दो साल बाद भी कब्जामुक्त नहीं हो पाई है। आदेश का पालन नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने गुरुवार को हाईकोर्ट ग्वालियर में अवमानना याचिका दायर कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ग्वालियर के 19 जनवरी 2022 के फैसले में खैरारा बनवारीपुरा की 600 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए थे। लेकिन जमीन पर मौजूदा समय में अवैध खेती हो रही है। बैराड़ तहसील के नायब तहसीलदार बृजेश शर्मा ने पिछली साल जमीनें कब्जामुक्त कराने का दावा किया। लेकिन फिर से कब्जे होने की बात कही। प्रशासन ने लिखित शिकायत के बाद भी जमीनें कब्जामुक्त कराने पर ध्यान नहीं दिया। नोटिस देकर सोमवार को संबंधित कब्जाधारियों को तलब किया। नायब तहसीलदार ने अगली पेशी 4 मार्च 2024 को लगाई है। इस अंतराल का फायदा अतिक्रमणकारियों को होगा।मामले में याचिकाकर्ता चिरोंजी जाटव ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका दाखिल कर सुनवाई शुरू कर दी है। बता दें कि चरनोई की जमीन पर अवैध खेती होने से गांव का गोवंश भटक रहा है। यह गोवंश दूसरे किसानों के खेतों की फसल उजाड़ देता है। राजस्व विभाग ने कब्जे नहीं हटाए तो हताश हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्व अफसर जमीन मुक्त कराने में रुचि नहीं दिखा रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!