शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल के मासूम बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक अपने पिता के पीछे आ रहा था इसी दौरान बालक सड़क से गुजर रहे एक मिनी ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हर्षित पुत्र मनीराम प्रजापति उम्र 8 वर्ष निवासी गोंधारी थाना तेंदुआ की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिता मनीराम प्रजापति सरसों की फसल बेचकर कोलारस मंडी से गांव लौट रहा था। तभी मनीराम की बेटी तेंदुआ थाने के पास संचालित शासकीय छात्रावास में पढ़ती है। घर वापसी के वक्त मनीराम ने लोडिंग छात्रावास के सामने रुकवा ली। बेटी से मिलने व संतरे देने के लिए पिता फोरलेन सड़क पार करके छात्रावास की तरफ चल दिए। इसी बीच दादी रामकुंवर बाई के संग 8 साल का बेटा हर्षित खड़ा था। बहन से मिलने पिता को जाते देख हर्षित अपनी दादी से हाथ छुड़ाकर अचानक दौड़कर सड़क पार करने लगा और मिनी ट्रक क्रमांक जीजे 27टीडी 7577 की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हर्षित को पहले जिला अस्पताल, फिर जीएमसी हॉस्पिटल शिवपुरी भर्ती कराया। जीएमसी से ग्वालियर रेफर कर दिया जहां गुरुवार की सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दर्दनाक सड़क हादसा: मिनी ट्रक की चपेट में आया 8 साल का मासूम बालक, मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment