शिवपुरी: जिले की वनवासी कल्याण परिषद एवं सकल हिन्दू समाज की मातृशकि ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार पर रोक लगाने और महिलाओं के लिए इंसाफ की मांग की।
संगठन की महिलाओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के प्रति भयावह अत्याचार की स्थितियों ने देश के हर व्यक्ति के मानस को भीतर तक झकझोर दिया है। प्रमुखत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पीड़ितों ने कहा कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहाँ शेख और उनके गुंडे वर्षों से उन पर अत्याचार कर रहे थे। 08 फरवरी 2024 को संदेशखाली में आक्रोशित महिलाओं ने मार्च निकाल कर उन पर हो रहे अत्याचारों को समाज के समक्ष उजागर किया। प्रमुख अपराधी शाहजहां जो तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा है, अभी तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नहीं पकड़ा गया है।महिलाओं ने अपनी वेदना सुनाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग घर-घर से महिलाओं और लड़कियों को पार्टी कार्यालय में ले जा कर शारीरिक शोषण करते थे जब तक वे खुश नहीं हो जाते, वे महिलाओं को रात भर वही रखते। । यही नहीं शाहजहां और उसके लोगों ने उनकी जमीनों पर भी कब्जे कर रखे हैं, सालों से उन्हें पीट रहे और यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।
संदेशखाली द्वीप पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरवन में है। पह कोलकाता से लगभग 75 किलोमीटर दूर और बांग्लादेश की सीमा के करीब है। वास्तव ऐसा लगता है, जैसे यह शेष दुनिया से कटा हुआ है।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न के विरुद्ध
वनवासी कल्याण परिषद एवं सकल हिन्दू समाज की मातृशकि
ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment