शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले
फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार न्यू स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर स्थित चाइल्ड जॉन स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार सवार शिवपुरी से बदरवास जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment