शिवपुरी: शहर की फिजिकल थाना पुलिस ने बीते सोमवार को थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी दो चोरियों का खुलासा कर दिया था। पुलिस एक चोर को गिरफ्तार कर करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवरातों को भी बरामद किया था। लेकिन फक्कड़ कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी में ग्रह स्वामी को चोरी हुए सोने के जेवरातों में से एक भी जेवरात नहीं मिला है। वहीं पुलिस का कहना है कि चोर ने सोने के जेबरातों को नाले में फेंक दिया था।
इसे लेकर मंगलवार रात क्षत्रिय समाज के लोग फिजीकल थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से चर्चा कर जल्द से जल्द सोने के जेवरातों को बरामद कर पीड़ित परिवार के सुपुर्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि फक्कड़ कालोनी के रहने पीएचई विभाग में पदस्थ कोमल सिंह बैस अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए इंदौर गए हुए थे। इसी बीच 22 जनवरी को दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने घर के ताले तोड़ घर में रखे चांदी के जेवरात और 10 तौला सोने के जेवरात और लगभग नगदी 85,000 रुपए नगदी चोरी कर लिए थे।
बता दें फक्कड़ कालोनी के रहने पीएचई विभाग में पदस्थ कोमल सिंह बैस के घर और सिद्घेश्वर कॉलोनी के रहने वाले वाइल्ड लाइफ एसटीएफ कर्मचारी के घर लाखों की चोरी करने वाला चोर, देहात थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में रहने वाले अंकित उर्फ फुन्ती ओझा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चोर के पास से चोरी के पांच लाख के जेवरातों को बरामद किया था। लेकिन चोरी किए हुए बरामद सोने के जेवरातों में कोमल सिंह बैस के घर से चोरी हुआ एक भी सोने का जेवरात नहीं मिला था।
इसी मामले को लेकर छत्रिय समाज के लोगों ने फिजीकल थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रजनी चौहान से चर्चा की। उनका कहना था कि पुलिस ने चोरी का खुलासा सार्वजनिक तौर पर किया। लेकिन चोरी हुए जेवरातों को बरामद नहीं कर सकी। इससे पीड़ित की स्थिति जस की तस है। ऐसे में जल्द से जल्द चोरी हुए जेवरातों को बरामद कर पीड़ित को सुपुर्द करने की मांग की गई है। बता दें पुलिस ने कोमल सिंह के घर से चोरी सोने के जेवरातों को चोर द्वारा नाले में फेंकना बताया है। वहीं पुलिस उस नाले में जेवरातों को तलाश भी कर चुकी है। लेकिन पुलिस को नाले में कुछ भी नहीं मिल सका था।

क्षत्रिय समाज के लोग फिजीकल थाना प्रभारी से मिले, चोरी गया सामान पीड़ित को वापस दिलाने की मांग, चोर ने कहा नाले में फेंके जेवरात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment