शिवपुरी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में रास्ते में शौचालय का निर्माण मौहल्ले के लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है की वार्डवासियों द्वारा इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत वार्ड पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष अध्यक्ष और कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी गई है। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन इस अवैध अतिक्रमण को हटाने में अभी तक नाकाम साबित हो रहा है जिस कारण मोहल्ले में अतिक्रमणकारी और अन्य लोगों के बीच सिर फुटौव्वल के हालात निर्मित हो रहे हैं। बीती रात इस अवैध अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमणकारी और वार्ड वासियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के साथ जमकर गाली गलौंज की गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई लेकिन फिर किसी तरह से यह विवाद गाली गलौज के बाद शांत हो गया लेकिन स्थिति फिर भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
यहां नगर पालिका प्रशासन के द्वारा इस अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर बरती जा रही उदासीनता के कारण कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है। यहां के लोगों का कहना है कि इसके लिए नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा।

रास्ते में शौचालय का निर्माण शिकायत के बाद भी अतिक्रमण हटाने में नाकाम प्रशासन, मौहल्ले में सिर फुटौव्वल के हालात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment