शिवपुरी: लोकसभा चुनाव से पहले पिछोर विधानसभा क्षेत्र में एक वार फिर सोशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट आना शुरू है। सोशल साइट्स पर एक भड़काऊ पोस्ट डालकर एक युवक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पिछोर विधायक को पिछोर आने पर जूतों की माला से स्वागत करने की बात लिख डाली थी। पिछोर विधायक समर्थक की शिकायत पर बामौरकलां थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ निबाड़ी जिले के ओरछा आजादपुरा के रहने वाले सुनील नाम के युवक ने अपनी सोशल आईडी से एक पोस्ट में “प्रीतम लोधी, सिंधिया एक साथ पिछोर आकर बताओ अगर जूतों से स्वागत ना किया तो हम भी इंकलाब बोलना छोड देंगे” बात लिख दी थी।
ओरछा के रहने वाले युवक द्वारा डाली गई पोस्ट पिछोर विधायक प्रीतम लोधी समर्थकों तक पहुंच गई थी। भड़काऊ पोस्ट के शिकायत चमरऊआ गांव के रहने वाले भाजपा नेता हरीभान सिंह पुत्र पर्वत सिंह लोधी ने बामौरकला थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आज मंगलवार को भड़काऊ पोस्ट डालने वाले सुनील नाम के युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ पिछोर में इंकलाबी नाम एक ग्रुप सक्रीय था। इसी ग्रुप के कुछ सदस्यों ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के सामने किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया था। पुलिस ने इंकलाबी ग्रुप के दो सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसी बात से इंकलाबी ग्रुप का सदस्य सुनील के द्वारा यह भड़काऊ पोस्ट डाल दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के खिलाफ सोशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट: पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment