Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता पर ढाए जुल्म, डेढ़ साल की मासूम बच्ची को छीना, पीड़िता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में दहेज लोभी ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ना केवल एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसे मरा समझ कर चौराहे पर फेंक दिया।जुल्म की इंतहा इतने पर ही खत्म नहीं हुई बल्कि विवाहिता को ससुरालियों ने घर से बेदखल कर जबरदस्ती उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को छीन कर अपने साथ रख लिया। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की शिकायत भौंती थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं कि इससे परेशान पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ससुरालियों से मासूम बच्ची को वापस दिलाए जाने की फरियाद पुलिस अधीक्षक से लगाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!