शिवपुरी: जिले के गागोनी गांव में बच्चों के द्वारा बेरी के बेर तोड़ने को लेकर दो परिवार की महिलाओं के बीच हुआ मुंहवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष की दो महिलाओं और दो पुरुषों ने लाठी डंडे और फरसे से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से मारपीट कर दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है वहीं घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक गजेंद्र पुत्र बाबू गौड़ उम्र 30 वर्ष निवासी गागोनी के घर के पास बेरी का पेड़ लगा है। इस बेरी के पेड़ से बच्चों ने बेर तोड़ लिए इसी बात को लेकर पड़ोसन कुसुम और धनवंती से गजेंद्र की पत्नी कीर्ति का विवाद हो गया जिसके बाद कुसुम के पति भगवान लाल और लड़के रामहेत ने गजेंद्र उसकी पत्नी कीर्ति गौड़ और उसके पिता बाबूलाल गौर पर लाठी डंडे और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने केस दर्ज का विवेचना शुरू कर दी है।

मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो कोई काटा चुभ जाएगा, लेकिन यहाँ काटा तो नहीं चुभा, हो गया खूनी संघर्ष, पढ़िए पूरा माजरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment