Press "Enter" to skip to content

आनंद दूध डेयरी के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी जिले की फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आनंद दूध डेयरी के पास बीती रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल भूरा परिहार निवासी खुड़ा ने बताया कि वह बाइक से अपने छोटे भाई लाल के साथ महल कालोनी किसी काम से जा रहा था तभी एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!