Press "Enter" to skip to content

खेत से सरसों काटने से मना करने पर 2 बाबाओं ने महिला पर तलवार से किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरका नाले के पास स्थित पट्टे की जमीन से सरसों की फसल काटने से मना करने पर दो बाबाओं  ने एक महिला पर तलवार और लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल महिला लक्ष्क्षों मोंगिया ने बताया कि बीते रोज वह अपने सरसों के खेत पर मौजूद थी तभी बाबा हरीपुरी और उसका चेला उसके सरसों के खेत से सरसों काटने लगे जिस पर मैंने मना किया तो दोनों ने तलवार और डंडों से हमला कर मेरी जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट सतनवाड़ा थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!