शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना बाईपास इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ी पुलिस की एक डायल हंड्रेड कार में अचानक से अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कोई कुछ समझ पाता और आग को बुझाने का प्रयास करता तब तक कार धूं-धूं कर जल उठी। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक पुलिस की डायल हंड्रेड कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग दूसरे वाहनों में नहीं फैली वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कंट्रोल रूम प्रभारी बृजेन्द्र राजपूत ने बताया की पहले ये गाड़ी नरवर में थी खराब होने की वजह से शिवपुरी गुना बायपास के पास हिंदुस्तान मोटर पर सही होने के लिए खड़ी थी. बिजली के तारों में शॉट सर्किट से पास में खड़ी खराब डायल 100 बाहन में आग लग गईं. जिसे तत्काल फायर बिग्रेड भेजकर आग पर काबू पाया गया.






Be First to Comment