Press "Enter" to skip to content

भारी वाहन का पहिया चढ़ने से बाइक सवार की मौके: भांजे की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था अशोकनगर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अशोकनगर जिले के रहने वाले युवक के रूप में की है। बामौरकला थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


भांजे की शादी में शामिल होकर लौट रहा था वापस

जानकारी के मुताबिक़ अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के गोराकलां गांव का रहने वाला 25 साल का सूरज सिंह लोधी पुत्र रामकिशन लोधी शनिवार की रात पिछोर क्षेत्र के कफार गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होकर खाना-खाने के बाद बाइक (MP09QR0485) पर सवार होकर अकेला वापस अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान विजरावन नदी के पुल के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। मौके से फरार हो गया था। भारी वाहन का पहिया सिर के ऊपर से निकल जाने से सूरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!