शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के करारखेड़ा गांव के करीब मजरा खोर गांव के पास सड़क किनारे आज सुबह एक बाइक सवार मृत अवस्था में मिला था। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या के आरोप लगाते हुए सड़क चक्का जाम कर दिया था।
परिजन बताए गए आरोपी पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने पर अड़ गए थे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। तब कहीं परिजन सड़क से हटने को राजी हुए।
जानकारी के मुताबिक मजरा खोर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय हजरत लोधी शनिवार की रात घर से बाइक पर सवार होकर अपने खेत के लिए था। जिसकी लाश गांव के पास सड़क किनारे आज सुबह मिली थी। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस ले पहुंची थी।
जहां मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद परिजन शव घर लेकर नहीं पहुंचे और उनके तरफ से दिनारा-पिछोर मार्ग को जाम कर दिया।
मृतक हजरत लोधी के भाई जसवंत लोधी ने बताया कि एक रोज पूर्व उसके भाई हजरत का विवाद गांव के रहने वाले मनोज प्रजापति से हुआ था। उसका भाई हजरत लोधी रात में खेत पर जाता है। यह बात मनोज को पता थी।
इसी मौके का फायदा उठाते हुए शनिवार की रात जब उसका भाई अपने खेत पर जा रहा था। तभी मनोज ने लोहे की रोड़ से हमला बोलकर हजरत लोधी को मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में पिछोर थाना प्रभारी शिवसिंह यादव का कहना है कि सुबह सड़क किनारे बाइक के साथ हजरत लोधी मृत अवस्था में मिला था। परिजनों ने एक युवक पर हत्या के आरोप लगाए थे। मामले में युवक को राउंड अप कर लिया है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला न दर्ज करते हुए मर्ग कायम किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

सड़क किनारे मिला बाइक के साथ युवक का शव: परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment