Press "Enter" to skip to content

रास्ते में हो रहा है शौचालय का निर्माण,वार्डवासी परेशान, नगर पालिका अध्यक्ष बोली हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में रास्ते पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जिससे यहां के रहवासी परेशान है। यहां के लोगों ने इस अवैध अतिक्रमण की शिकायत नगर पालिका से लेकर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। बावजूद इसके यह अवैध अतिक्रमण अभी भी जस का तस बना हुआ है।इस अवैध अतिक्रमण को लेकर कभी भी लड़ाई झगड़े की नौबत आ सकती है। उसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन
इस सब से बेखबर बना हुआ है। हालांकि मामलाल नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के संज्ञान में आने पर उन्होंने इस अवैध अतिक्रमण को जल्द हटाने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!