Press "Enter" to skip to content

बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पटौर में भड़की आग, किसान को हुआ हजारो का नुकसान / Shivpuri News



शिवपुरी: जिले की नगर परिषद बैराड़ के भदेरा गांव में कृषक रामदयाल रावत की पाटौर के ऊपर से निकली विद्युत लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पाटौर के ऊपर एवं अंदर रखा कृषि उपयोगी सामान, घास भूसा एवं कृषि उपयोगी औजार जल गए। कृषक रामदयाल ने बताया कि उसकी पाटौर में वह कृषि उपकरण एवं पशुओं के उपयोग में आने वाला भूसा एवं चारा, रखते हैं जिसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी हुई है जिसे हटाने हेतु कई बार आवेदन विद्युत विभाग में दे चुका हूं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके परिणाम स्वरूप लाइन से निकली चिंगारी से पाटौर में आग लग गई सूचना पर नगर परिषद बैराड़ की फायर ब्रिगेड पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई जब तक काफी नुकसान हो चुका था। आगजनी रिपोर्ट पीड़ित किसान ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!