शिवपुरी: शहर के फिजकल थाना क्षेत्र के छत्री क्षेत्र में शादी समारोह में पिस्टल से हर्षफायर कर दो लोगों को घायल करने वाला फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास आरोपी के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को भी बरामद किया है।
बता दें कि 19 फरवरी रविवार की रात छत्री कॉलोनी में लल्लू कुशवाह के घर बारात आई हुई थी। बारात में नवाब साहब रोड निवासी महेश गौतम के पुत्र भारत गौतम भी शामिल हुए। बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो भारत गौतम ने कमर में लगी रिवाल्वर निकाली और हर्ष फायर करना शुरू कर दिए।
इसी कड़ी में जब स्टेज पर वरमाला हो रही थी तो भारत गौतम ने फिर से फायर कर दिया। फायर स्टेज पर खड़े दूल्हे के चाचा मानसिंह कुशवाह के कंधे को छूते हुए वही पास खड़े मानसिंह के बहनोई प्रकाश कुशवाह की छाती में चीरते हुए निकल गई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
फिजीकल थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने बताया कि आज यानी शनिवार को आरोपी भारत गौतम पुत्र महेश गौतम नवाब को नवाब साहब रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी 32 बोर की रिवाल्वर सहित एक जिंदा राउंड के जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

शादी में हर्ष फायर करने वाला रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार: वरमाला के दौरान चलाईं थी गोली, दो लोग हुए थे घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment