शिवपुरी: जिले के मनियर क्षेत्र में शनिवार को बाल आयोग की टीम ने फर्जीवाड़ा कर चल रहे एक अवैध हॉस्टल पर छापामार कार्रवाई की है। टीम की छापामार कार्रवाई की सूचना लीक होने से हॉस्टल संचालक ने मौके से बच्चों को गायब कर दिया। फिलहाल मौके पर बाल आयोग की टीम शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं कार्रवाई जारी है। एक ही बिल्डिंग में हॉस्टल और स्कूल संचालित मिले जब संचालक से टीम ने पूछा कि हॉस्टल के बच्चे कहां है तो संचालक के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया वहीं हॉस्टल में मौके पर खाना पानी मिला है वहीँ सामान पूरा पैक करके बच्चों को हॉस्टल से गायब करने का आरोप संचालक पर लगा है.
बाल आयोग के सदस्य डॉक्टर निवेदिता शर्मा ने बताया कि स्कूल के संचालक ने ना ही कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराए हैं ना ही किसी प्रकार का कागज दिखाया है. हॉस्टल संचालक की सूचना पर शिवपुरी SNV पब्लिक स्कूल में कार्रवाई की है हॉस्टल संचालित पाया गया है और हॉस्टल को कवर्ड करके ऊपर की बिल्डिंग में हॉस्टल को संचालित किया जा रहा है. हॉस्टल से बच्चे गायब मिले हैं और आज के ही खाने के पैकेट पानी और अन्य सामान हॉस्टल में बिखरा मिला है.






Be First to Comment