Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पहले महिला के साथ की मारपीट पीएम आवास तोड़ा अब रिपोर्ट वापस लेने दे रहे हैं धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के दादूखेडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर हुए विवाद पर दबंगों ने पहले एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की फिर उसके प्रधानमंत्री आवास को तहस नहस कर मौके पर पड़ी हुई निर्माण सामग्री को भर के ले गए। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट इंदार थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। लेकिन इसी मामले में अब आरोपी केस वापस लेने और राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने अपने परिवार के साथ इसकी शिकायत शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराते हुए आरोपियों से अपनी और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट वापिस नही ली और पीएम आवास उसी जगह बनाया तो तुझे व तेरे पूरे परिवार को जान से मार देगें:
रामकुमारी आदिवसी ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। वह अपना आवास पुश्तैनी जगह पर बना रही थी। तभी गांव के दबंग मुलायम यादव, संजीव यादव, अनवीर यादव निवासी ग्राम दादूखेडी थाना इंदार ने आवास बनाने को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसके आवास को तहस नहस कर निर्माण सामग्री को भर के ले गए। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने पर अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!