पीड़िता ने कोतवाली समेत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बडौदी इलाके में मेहमानी में आई एक महिला घर से एक लाख रुपए कीमत के जेवरात और 20 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गई। पीड़िता को जब घटना का पता चला तब उसने मेहमान बनकर आई महिला के घर जाकर चोरी की रकम और रुपए वापस मांगे तो महिला ने पीड़िता और उसके बेटे की मारपीट कर बाइक में तोड़ फोड़ कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने और एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रामप्यारी आदिवासी निवासी बडौदी ने बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने 20 हजार रुपए और चांदी के जेवरात झुमकी,एक चांदी की लर,एक चांदी का सिक्का, करधौनी,पायलें,आदि बनवाकर घर में रखे हुए थे। बीते दिनों बड़े बेटे की जेष्ठ सास ऊषा आदिवासी बैराड़ के देवपुरा गांव से उसके घर आई जो कुछ दिनों मेहमानी में रुकी और घर से चांदी के आभूषण और 20 हजार नगदी चोरी कर ले गई। पूछताछ करने पर ऊषा ने चोरी करना स्वीकार किया लेकिन अब चोरी का सामान वापस करने से मना कर रही है। उल्टा ऊषा ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़ कर दी।रामप्यारी आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला से चोरी की रकम और रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

बेटे की शादी के लिए घर में रखे 20 हजार नगदी और 1 लाख के चांदी के आभूषण चोरी कर बड़े बेटे की जेष्ठ सास फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment