शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के देवको गांव के मंदिर से अष्टधातु का बेशकीमती त्रिशूल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है की अष्टधातु का त्रिशूल चोरी करने वाला आरोपी त्रिशूल बाबा को वापस देने की जगह अब बाबा को ही त्रिशूल की तरह गायब करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित बाबा ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए आरोपी के कब्जे से अष्टधातु का त्रिशूल बरामद कर वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार योगी प्रेमनाथ निवासी ग्राम देवको तहसील पिछोर जिला शिवपुरी ने बताया कि वह देवको चन्दावनी मंदिर में नाथजी है।उनके गुरुजी योगी प्रेमनाथ का अष्टधातु का बना 80-85 किलो वजनी त्रिशूल शिवनारायण जाटव मंदिर का ताला तोड़कर उस समय चोरी कर ले गया जब गुरु महाराज कोलकाता में अपना इलाज कर रहे थे। मंदिर पर वापस आने पर जब उसे घटना का पता चला तो उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करना चाही जिस पर गांव वालों ने कहा कि वह दो-तीन दिन में त्रिशूल वापस कर देगा लेकिन अब आरोपी अष्टधातु का बेश कीमती त्रिशूल वापस करने की जगह उसे ही गायब करने की धमकी दे रहा है। बाबा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और त्रिशूल वापस दिलाए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर की है।

मंदिर से अष्टधातु का बेशकीमती त्रिशूल चोरी, बदमाश अब बाबा को दे रहा है त्रिशूल की तरह गायब करने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment