Press "Enter" to skip to content

अचानक बिना बताए घर से गायब हुआ रोजगार सहायक, परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई ढूंढने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अगर्रा पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक सुरेंद्र धाकड़ शुक्रवार की सुबह 7:00 से बिना बताए घर से लापता हो गया। लापता हुए रोजगार सहायक की परिजनों द्वारा सब जगह तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और रोजगार सहायक के गुम होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए परिजनों ने लोगों से रोजगार सहायक को ढूंढने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि रोजगार सहायक सुरेंद्र धाकड़ अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया। सुरेंद्र धाकड़ किसी के संपर्क में हो या कहीं कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गये मोबाईल नंवर 6265467855 पर जानकारी देने को कृपया करे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!