Press "Enter" to skip to content

सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में फरार 10 हजार के इनामी प्रभात रावत को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: सूड गांव के सरपंच पर जानलेवा हमले के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रभात रावत को कोतवाली थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया‌। थाना प्रभारी विनय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी 2024 को शहर के चन्द्रा कालोनी के निवासी संजय रावत के घर के बाहर अपनी गाडी से आकर जान से मारने की नियत से आरोपीगण प्रभात रावत  प्रमोद रावत  प्रगट रावत निवासीगण सिंहनिवास के द्वारा पिस्टल से फायर कर हत्या का प्रयास करने का अपराध घटित किया गया था जिसपर से थाना कोतवाली में अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीगण पूर्व में अपराध घटित कर चुके थे जो मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपीगणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु तीनों आरोपीगण पर दस.दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया जिस पर से तत्परता दिखाते हुये कोतवाली टीआई विनय यादव ने आज सिंह निवास पुल के पास दबिश देकर मुख्य आरोपी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!