Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 3 मोटरसायकिल, 2 लाख रुपए की बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: विगत समय से शिवपुरी न्यायालय परिसर एवं तहसील परिसर में लगातार हो रही मोटर सायकिल चोरियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा लगातार मोनिटरिंग कर मोटर सायकिल चोरो को पकडने  जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया.

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरी हुई घटनाओं की मोडस ऑपरेन्डी पता किया जो ज्ञात हुआ कि कोतवाली क्षेत्र से अधिकतम मोटर सायकलें न्यायालय परिसर एवं अन्य जगह, से चोरी होना पाई गई जो शहर के तमाम सीसीटीव्ही कैमरो को देखा गया जिसमें अज्ञात चोर को सिंहनिवास तरफ जाते दिखा मुखविर की सूचना से ज्ञात हुआ कि दिनांक 18 फ़रवरी को महोत्सव गार्डन से मोटर सायकल चोरी की गई है वह व्यक्ति ग्राम पूरवढाना थाना सिरसौद क्षेत्र का रहने वाला जिसकों आज सिंहनिवास पुल के नीचे से मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया.

जिससे मोटर सायकल के कागजात मांगे तो गोलमोल जबाब देकर गुमराह करने लगा जो आरोपी पर संदेह होने से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने उक्त मोटर सायकल महोत्सव गार्डन पोहरी रोड शिवपुरी से चोरी करना बताया उक्त आरोपी से शहर में लगातार हो रही मोटर सायकल चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उसने अन्य दो मोटर सायकल कोर्ट के सामने से चोरी करना बताया उक्त आरोपी से एक मोटर सायकल सिहनिवास पुल के नीचे से एवं अन्य दो मोटर सायकल घर पर बने कमरे में रखा होना बताया उनको आरोपी के घर जाकर बरामद किया गया एवं आरोपी को  गिरफ्तार किया गया. आरोपी से अन्य चोरी की मोटर सायकलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली विनय यादव, उनि0 सुमित शर्मा, सउनि अमृतलाल, प्र0आर0 142 नरेश यादव, प्र0आर0 15 रघुवीर पाल, आर0 अजीत राजावत, आर0 भूपेन्द्र यादव, आर0 भोला सिंह ठाकुर, आर0 राहुल सिंह आर0 शिवांशु यादव, आर0 महेन्द्र तोमर, आर. टिंकू सिंह आर. चालक रामजी पाराषर की विशेष भूमिका रही।

1.मोटर सायकिल क्रमांक
बजाज प्लेटिना इंजन PFXRNB15515

2.हीरो आई स्मार्ट इंजन नं HA12EMF9K03032

3.हीरो डीलेक्श इंजन नं. HA11EFDJM54816

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!