Press "Enter" to skip to content

आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी परेशान पुरानी शिवपुरी में 5 दिन में आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार प्रशासन बेखबर / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है।स्थिति यह है की पुरानी शिवपुरी इलाके में ही 5 दिन में आधा दर्जन से अधिक लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस सबसे बेखबर है।यही कारण है कि आवारा कुत्ते लगातार रह वासियों को अपना शिकार बना रहे हैं। यहां आपको बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर गली-मोहल्ले में झुंड के रूप में घूमते हुए कुत्ते अचानक से राहगीरों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार की दोपहर उस समय सामने आया जब पुरानी शिवपुरी के इमाम बड़ा क्षेत्र में एक राहगीर मुन्ना को आवारा कुत्ते ने काट लिया।कुत्ते ने राहगीर को इतनी जोर से काट की राहगीर करीब 15 मिनट तक तो सड़क से उठ नहीं सका और तड़पता रहा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक ऑटो को रोककर उसे जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया। लेकिन मुन्ना जिला अस्पताल में ना जाते हुए किसी प्राइवेट हास्पिटल में चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 दिनों के अंदर यह 6वीं घटना है। लावारिस कुत्तों द्वारा काटे जाने की इन घटनाओं के लिए स्थानीय लोग नगरपालिका को जिम्मेदार बताते हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका के सुस्त रवैये से कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। अमला उन्हें नही पकड़ता इसलिए हालात बिगड़ते जा रहे है। किसी दिन को बड़ी घटना हो कई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!