शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नयागांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बैल से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो दोस्तों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से बैल की भी मौत हुई है। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
गरेठा गांव के रहने वाले दुर्गेश राजपूत पुत्र तीरथ राजपूत ने बताया कि वह अपने दोस्त रितिक राजपूत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछोर के बाजार में खरीददारी करने गया है। उसके साथ अन्य तीन से चार बाइकों पर और भी दोस्त साथ पिछोर आए थे। बाजार में खरीदारी करने के बाद सभी दोस्त अपनी अपनी बाइकों पर सवार होकर अपने गांव गरेठा वापस जा रहे थे। एक बाइक रितिक चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। तभी नयागांव के पास उनकी बाइक सड़क पर एक बैल टकरा गई थी। जिससे हम दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बता दें कि इस घटना के बाद दोनों दोस्तों को उपचार के लिए पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने रितिक को मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए दुर्गेश राजपूत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर पिछोर थाना प्रभारी शिवसिंह यादव का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी है। वह इस मामले की पड़ताल कराएंगे।

बैल से टकराई तेज रफ्तार बाइक: बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पिछोर के नयागांव की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment