शिवपुरी के छात्र अथर्व बंसल को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सम्मानित किया। अथर्व बंसल को मिडब्रेन एक्टिवेशन के क्षेत्र में यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। इस गतिविधि में बच्चों के सिक्स सेंस को एक्टिवेट करने के लिए प्रक्रिया कराया जाती है जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर सिक्स सेंस के माध्यम से बच्चे कलर अक्षर पहचाना जैसी गतिविधि करते हैं। इस गतिविधि में अथर्व बंसल ने आंखों पर पट्टी बांधकर 3/3 रूबिक क्यूब को हल किया है। सात वर्षीय अथर्व के परिजन इस उपलब्धि से खुश हैं। केवल सात वर्ष की उम्र में अथर्व ने उनके परिवार का नाम रोशन किया है।
सात वर्षीय अथर्व बंसल द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को 3/3 का रूबिक क्यूब को 1 मिनट 24 सेकंड में ब्लाइंडफोल्ड मेथड से हल करने में सबसे कम उम्र का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। यह सर्टिफिकेट इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा दिया गया। जिसको कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी जी के हाथों से आज प्राप्त कर अथर्व बंसल गौरवान्वित हुए।
अथर्व बुद्धि बूस्टर इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। यह बुद्धि बूस्टर इंस्टीट्यूट के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है कि शिवपुरी शहर के बच्चे अलग-अलग गतिविधियों जैसे मेंटल कैलकुलेशन और मीडब्रेन एक्टिवेशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं और शिवपुरी शहर का नाम रोशन कर रहे हैं अथर्व बंसल की उपलब्धि पर इस अवसर पर समाज सेवी आरती जैन एवं बुद्धि बूस्टर इंस्टिट्यूट की एकेडमिक हेड रोशनी गुप्ता भी उपस्थित रही।

शिवपुरी के 7 वर्षीय छात्र अथर्व बंसल द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने किया सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment