कार्यवाही में दोनों मिष्ठान भंडार से 12 घरेलू गैस सिलेंडर भी मिले
शिवपुरी: खनियांधाना नगर में आखिर तीन दिन से खाद्य सुरक्षा विभाग एवम जी एस टी टीम के आने की खबर से हो रहे मार्केट बंद का आज खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही कर खबर को सही कर दिया।खनियाधाना नगर में आज भी खाद्य सुरक्षा टीम एवम जी एस टी टीम के आने की खबर के चलते पहले ही पूरा मार्केट ही बंद हो गया लेट सही पर आज खाद्य विभाग की टीम आते ही सोनी मिष्ठान्न भंडार एबं राजू मिष्ठान्न भंडार पर छापा मारा जिसमे खाद्य अधिकारी द्वारा मिठाई,चटनी आदि के सैंपल लिए गए एबं जहा मिठाई एवम अन्य खाने पीने की सामग्री बनाई जा रही थी वहा से तेल आदि के सैंपल लिए गए।सोनी मिस्ठान भंडार संचालक के पास से 4 घरेलू सिलेंडर जो खाली थे एवम राजू मिस्ठान भंडार से 8 घरेलू सिलेंडर जो भरे हुए थे गोदाम से जप्त किए गए जिन पर फूड इंस्पेक्टर को बुलवाकर कार्यवाही की गई।दिलचस्प बात ये है कि पिछले तीन साल में एक ही दुकानदार पर सातवी बार कार्यवाही की गई नगर में करीब 20 मिष्ठान भंडार है जिनपर मिठाई, समोसे, कचोरी आदि की बिक्री की जाती है मगर जब कार्यवाही की बारी आती है तो केबल एक ,दो ही दुकानदार के सैंपल को भरा जाता है कार्यवाही करने केबल एक अधिकारी पहुंचे जिनको एक ही दुकानदार के यहां पूरा समय निकल गया बाकी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले पिछले तीन चार दिनों से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्यवाही कर दुकानदारों के सैंपल भरे जा रहे है और जिन दुकानदारों के पास से अमानक सामन मिल रहा है उन दुकानदारों के खिलाफ केस बनाए जा रहे है नगर में आज भी किसी ने सुबह से फूड इंस्पेक्टर एवम जी एस टी की टीम के आने की खबर फैला दी जिससे नगर के किराना व्यवसाई,होटल संचालक,कपड़ा व्यापारी,मेडिकल संचालक,दूध डेयरी, आदि सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी शटर गिरा दी
ठेलों पर बिक रहा केमिकल युक्त सॉस :- नगर में चाट चपाती ठेला संचालकों के पास केमिकल युक्त सॉस ग्राहकों को परोसा जा रहा है इन ग्राहकों में सबसे ज्यादा छोटे छोटे बच्चे होते है यह सॉस की 5 लीटर की केन केबल 200 रुपए में मिलती है जिसमे सॉस के नाम पर केबल केमिकल और सेंट और कलर होता है।

खनियाधाना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दो मिष्ठान भंडार पर सैंपलिंग की कार्यवाही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment