Press "Enter" to skip to content

खेत पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी केपी यादव को एक साल की कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा न्यायालय ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दोषी मानते हुए उसे एक साल की सजा सुनाई है साथ ही 500 अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में पैरवी एडीपीओ सोनल गुप्ता ने की।


अभियोजन के मुताबिक 15 जून 2019 को दिनारा क्षेत्र में एक खेत पर रात के समय महिला के साथ गांव के केपी यादव ने छेड़छाड़ कर दी थी। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में मामले की शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी केपी यादव को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!