Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस लेने के लिए दवाब बनाया: भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ने डीआईजी से की सब इंस्पेक्टर की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले खनियाधाना थाना में पदस्थ एक एसआई पर खनियाधाना भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कोली ने शराब के नशे फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो नेता का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत को वापस लेने के लिए मुझ पर दवाब बनाया जा रहा था। मंडल उपाध्यक्ष ने इसकी शिकायत मय ऑडियो रिकॉर्डिंग के डीआईजी ग्वालियर में दर्ज कराई। इसके बाद जांच के निर्देश जारी हुए हैं।

बता दें कि मंगलवार को सीएम हेल्पलाइन को कटवाने को लेकर मायापुर थाना पुलिस पर जानलेवा हमला हो चुका है। इसके बाद अब खनियाधाना थाना में पदस्थ एसआई और मंडल उपाध्यक्ष के बीच हुई गहमागहमी भरी वार्तालाप का ऑडियो वायरल हुआ है।

खनियाधाना भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कोली ने बताया कि कुछ दिनों पहले पोंठयाई गांव में उसके समाज के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला भी दर्ज हुआ था। लेकिन खनियाधाना थाना में पदस्थ एसआई मनोज सरेआम ने क्रॉस केस दर्ज कर दिया था। इस क्रॉस केस में उसके चाचा का नाम भी जोड़ दिया गया था। जबकि वह उक्त मामले में थे ही नहीं। इसी मामले की शिकायत उसके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। एसआई मनोज उसी शिकायत को वापस लेने के लिए मुझ पर दवाब बना रहा था।

खनियाधाना भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रोहित कोली का आरोप है कि चार से पांच दिन पहले रात के समय एसआई मनोज सरेआम का फोन आया था। वह शराब के नशे में थे और उसके द्वारा रात में थाने आने का दवाब बनाया गया था। इसकी शिकायत डीआईजी ग्वालियर से की थी। इस मामले में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि इस मामले में एक जांच का आदेश जारी हुआ है। शिकायतकर्ता को अपने बयान देने के लिए बुलाया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!