Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में पत्नी और बेटों के साथ की मारपीट कपड़ों में लगाई आग घायल जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुम्हरौआ रोड़ पर बीती रात शराब के नशे में चूर एक पिता ने अपने 2 बेटों और पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी पिता ने लोहे के सरिए से वार कर एक बेटे का सिर फोड़ दिया वहीं घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी। घायल मां बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पीड़ित रवि पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह उम्र 25 साल निवासी मौरई मोहल्ला कोलारस ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे उसके पिता श्रीकृष्ण कुशवाह ने शराब के नशे में छोटे भाई छोटू कुशवाह की दुकान पर आकर अपने लिए और अपने दोस्तों के लिए फ्री में गुटखा और बीड़ी सिगरेट की मांग की नहीं देने पर गाली गलौज कर दिव्यांग भाई छोटू कुशवाह और उसके साथ मारपीट की उन्हें बचाने आई मां कमलेश वाई के साथ भी मारपीट कर लोहे से सरिए से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। बाद में घर में रखे कपड़ों में आग लगा दी।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!