Press "Enter" to skip to content

भारतीय किसान संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

चुनावी घोषणाओं को पूरा करे सरकार 2700 में गेहूं और 3100 रूपए क्विटल में खरीदे धान

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौप है। ज्ञापन के माध्यम से भारतीय किसान संघ ने सरकार से विधानसभा चुनाव में की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग की है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ ने बताया कि सरकार ने घोषणा की थी कि वह किसानों का गेहूं 2700  और धान 3100 प्रति क्विंटल खरीदेगी। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की जाए, कृषि उपकरणों से (जीएसटी) हटाई जाए।विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने गोबर और गोमूत्र खरीदने की घोषणा की थी तत्काल खरीदी प्रारंभ की जाए।
शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी पिपरसमा में किसानों के आराध्य भगवान बलराम की मूर्ति स्थापित की जाए।जिले की सभी मंडियों में किसन की उपज को फ्लैट कांटों से ही तुलाई की जाए। जिले की सभी मंडी परिसर में कृषक विश्राम ग्रह की व्यवस्था सुधारी जाए, और रात्रि में ठहरने वाले किसानों के वाहनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से हो। किसानों को सिंचाई हेतु दिन में ही पर्याप्त 20 घंटे बिजली दी जाए और बार-बार कटौती को रोका जाए। जिले की सभी तहसीली में फाइर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, और तहसील क्षेत्र के सभी गांव में पंचायत सचिवों के माध्यम से फायर ब्रिगेड के मोबाइल नंबर चश्पा किया जावे समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!