Press "Enter" to skip to content

भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर वारदात करने निकले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने वारदात की नीयत से भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी 2024  की शाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा करैरा के इलावाद बैंक के पास एक व्यक्ति पिस्टल लगाये हुये अपराध करने की नियत से घूम रहा है. उक्त सूचना पर से तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी करैरा द्वारा पुलिस टीम को मौके पर भेजा. पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे रोक कर उसकी तलासी ली गयी तो उसके पास से एक 7.65mm पिस्टल (0.32 बोर)  कीमती लगभग 1,20,000 रूपये की मिली, पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पते पूछने पर उसने अपना नाम अरविन्द जाटव पुत्र स्व.लक्ष्मीनारायण उम्र 32 बर्ष नि. देवनगर करैरा का होना बताया. पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से पिस्टल के संबंध मे लाइसेंस होने की बात पूछी तो आरोपी द्वारा कोई लाइसेंस नहीं होना बताया एवं बताया कि जप्त सुदा पिस्टल का लाइसेंस मेरे भाई के पास है. जिस पर से पुलिस द्वारा पिस्टल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया व आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!