शिवपुरी जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है.सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच करने गांव पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया.इस हमले में एक एएसआई और पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलों को पहले पिछोर उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.घटना पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मायापुर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव की है.पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद जबकि 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अचानक धारदार हथियारों से किया हमला:
जानकारी के अनुसार मायापुर थाने में पदस्थ एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर आरक्षक चंद्रभान जाटव मंगलवार को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच करने बनियानी गांव पहुंचे थे. इसी दौरान शिकायतकर्ता राजेंद्र लोधी से पुलिस टीम का विवाद हो गया. जिसके बाद राजेंद्र लोधी और उसके परिवार ने धारदार हथियारों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया.
आरोपितों ने आरक्षक चंद्रभान जाटव की पीट में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया आरक्षक को बचाने एएसआई की कुल्हाड़ी से ऊंगली काट दी. इतना ही नहीं पुलिस टीम के प्राइवेट वाहन चालक क्षेत्रपाल सिंह यादव की भी लाठी डंडों से मारपीट की और पुलिस गाड़ी के शीशे फोड़ दिए.पुलिस टीम ने बमुश्किल आरोपियों से अपनी जान बचाई.
9 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
इस मामले में मायापुर थाना प्रभारी ओपी आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र लोधी आनंद लोधी सचिंद्र लोधी जयंती लोधी अवस्था लोधी और तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में 5 नामजद समेत 9 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज घरों में ताले लटका सभी आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment