शिवपुरी: जिले के नरेन्द्र नगर छत्री रोड शिवपुरी की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
महिला प्रीती वघेल पत्नी राजेन्द्र बघेल निवासी नरेन्द्र नगर शिवपुरी ने बताया कि उसका संयुक्त परिवार शिवपुरी में नरेन्द्र नगर छत्री रोड शिवपुरी में रहता है। मेरे परिवार में मेरे पति राजेन्द्र वघेल एवं देवर वीरेन्द्र सिंह वघेल सास वेवा जमुना देवी एवं देवरानी अनुष्का वघेल संयुक्त रूप से निवास करते है। मेरे पति का पत्थर का फड है और मेरे देवर कलेक्ट्रेट में वावू है और मेरे परिवार में उनकी चलती है देवर ने मुझे धमकी दी कि मैं कलेक्ट्रेट शिवपुरी में वावू हूं। और मेरा कोई कुछ नही विगाड सकता है। इसी के चलते देवर ने मुझे मारपीट कर घर से भगा दिया। जिसके बाद ससुराल वाले मुझे घर में रख नही रहे है। मुझे मेरे दो नावालिग वच्चो के साथ भगाया है मेरे पति के नाम से जो भी सम्पत्ति है उसको हडपना चाहते है और मेरे पति को मेरे खिलाफ भडकाते है और मुझे घर में रहने नही दे रहे है। और मेरे देवर अपनी शासकीय नौकरी कलेक्ट्रेट शिवपुरी में वावू होने के कारण पूरे परिवार को दवाकर रखते है और प्रताडित करते है। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।






Be First to Comment