Press "Enter" to skip to content

सरकारी छात्रावास में ना अच्छा खाना मिल रहा है ना नहाने और पीने के लिए पानी ढाई सौ ग्राम दूध में बनाई जा रही है 40 बच्चों की चाय / Shivpuri News

बच्चों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की छात्रावास अधीक्षक की मनमानी की शिकायत

शिवपुरी: सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास अनूसूचित जाति जनजाति में रहने वाले बच्चे इन दिनों छात्रावास अधीक्षक की मनमानी के कारण परेशान हैं। छात्रावास अधीक्षक की शिकायत लेकर मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे बच्चों ने बताया कि उन्हें छात्रावास में ना पीने के लिए और ना ही नहाने के लिए पानी मिल पा रहा है। वहीं ना ही अच्छा खाना मिल रहा है। छात्रावास अधीक्षक द्वारा ढाई सौ ग्राम दूध में 40 बच्चों को चाय पिलाई जा रही है। वहीं बच्चों ने बताया कि उन्हें तेल साबुन और स्टेशनरी के पैसे भी नहीं मिल पा रहे हैं। अधीक्षक से शिकायत करने पर वह कहते हैं कि बजट नहीं है। अपने पैसों से टैंकर डलवा कर पानी पी लो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!