Press "Enter" to skip to content

CM राइज स्कूल के शिक्षक के घर हुई 11 लाख की चोरी के केस में फरार चोरों पर 10000 का इनाम घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली तुलसीनगर कॉलोनी के निवासी शिक्षक बलराम झा के घर हुई 11 लाख की चोरी के मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया है। चोरों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने वालों को यह इनाम दिया जाएगा। दरअसल 25 दिसंबर 2023 को सीएम राइज स्कूल शिवपुरी में पदस्थ शिक्षक बलराम झा के सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोर शिक्षक के घर से सोने चांदी के गहने समेत 11 लाख रुपए की चोरी कर ले गए थे। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन काफी कोशिश के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने चोरों को पकड़वाने में मदद करने वालों को ₹10000 इनाम देने की घोषणा की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!