Press "Enter" to skip to content

हिट एंड रन केस: चाय पीने उतरे ट्रक ड्राइवर में कंटेनर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत, कंटेनर चालक भाग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कठमई बाय पास आधी रात को चाय पीने उतरे एक ट्रक ड्राइवर में कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र लायक सिंह गुर्जर निवासी ग्राम मसूदपुर जिला मुरैना ट्रक क्र. RJ11GB6797 पर ड्राइवरी का काम करता है। बीती रात मुकेश अपने ट्रक में आगर से सरसो भर कर ला रहे था ट्रक को शिवपुरी कठमई बाय पास रोड किनारे खडा कर मुकेश चाय पीने उतरा तभी गुना तरफ से आ रहे कंटेनर ट्रक क्र.MP09GH6641 का चालक अपने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चला कर लाया और ड्रायवर मुकेश गुर्जर को टक्कर मार दी जिससे मुकेश गुर्जर के दाहिने हाथ में व सिर में चोटे आयी ट्रक का टायर मुकेश के ऊपर से निकल गया जिससे मुकेश गुर्जर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज का कंटेनर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!