शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरियाखेड़ा गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किसान का फिरौती के लिए अपहरण किए जाने का संदिग्ध मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों के कब्जे में होने के बाद भी किसान ने खुद के बंधक बनाए जाने की सूचना परिजनों को फोन पर दे दी। जिसके बाद सक्रिय हुए ग्रामीण और पुलिस ने हाथ बंधे और घायल अवस्था में किसान को एक खेत से बरामद कर लिया है।
देर शाम सोच के लिए खेतों की तरह गया था किसान:
जानकारी के अनुसार कन्हैया पुत्र मंगलिया धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी जरियाखेड़ा शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया।कन्हैया ने खुद के बंधक बनाए जाने की सूचना फोन पर परिजनों को दी बदमाशों से बचाने की गुहार लगाई। जिसके बाद सक्रिय हुए ग्रामीण और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए किसान की खोज शुरू की तो किसान एक खेत में बंधक बना हुआ घायल अवस्था में मिला जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। किस को किन लोगों ने अपहरण कर बंधक बनाया फिलहाल इसका पता नहीं चलता है। मौके पर पहुंचे पोहरी एसडीओपी सुजीत भदोरिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात बदमाशों ने किया किसान का अपहरण: ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से किसान को खेत में छोड़कर भागे बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment