शादी समारोह में हुए विवाद के बाद घर आकर किया हमला
शिवपुरी: जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर सिंह निवास सरपंच पति समेत 3 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है की शादी समारोह में हुए विवाद के बाद सिंह निवास गांव की महिला सरपंच के पति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नवाव साहव रोड चंद्र कॉलोनी के रहने वाले एक युवक पर बंदूक से फायर का उसकी हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संजय रावत पुत्र स्व. मुकेश कुमार रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम गहलौनी थाना सिरसौद हाल निवासी चन्दा कालोनी नवाव साहव रोड शिवपुरी ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 फरवरी 2024 को उसके भाई कपिल रावत का एक शादी समारोह में प्रभात रावत निवासी सिहनिवास से झगड़ा हो गया था उसी बात को लेकर शनिवार की रात करीब 11:00 बजे प्रभात रावत, प्रकट रावत, प्रमोद रावत तीनों काले रंग की स्कार्पियों गाड़ी से मेरे घर आये और तीनों मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे मैने गालिया देने से मना किया तभी मेरा चचेरे भाई राधे, दीपक रावत व अनिल ओझा मौके पर आ गये तभी प्रभात रावत ने पिस्टल से जान से मारने की नियत से मुझ पर फायर किये तो मैं नीचे झुक गया तो पिस्टल की गोली मेरे पीछे दीवाल में लगी जिससे मैं बाल बाल बच गया फिर बह तीनो लोग स्कार्पियों गाड़ी से भाग गये।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से तीनों लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंदूक से फायर कर युवक पर जानलेवा हमला,सिंह निवास सरपंच पति समेत 3 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment