शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील के ग्राम सिल्लरपुर में एक हैरत में डालने वाला नजारा देखने में आया है। यहां करैरा तहसील के ग्राम सिल्लरपुर में सैंकड़ों गायों के शव जंगल में पड़े हैं। कुछ गायें जिंदा भी हैं। ये गायें शिवपुरी झांसी राजमार्ग से महज पांच सौ मीटर को दूरी पर रिजर्व फॉरेस्ट लैंड पर पड़ी हैं। इतनी बड़ी संख्या में मृत गायें देखकर ग्रामवासी हैरान परेशान हैं।
दरअसल, कई सौ गायों के शव देखकर लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ये कहां से आईं, कैसे आईं किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। ऐसी शंका जताई जा रही है की गायें शहरी क्षेत्र से डंपरों में लाकर रात के समय यहां पटकी गई हैं। झांसी यहां से नजदीक है, इसलिए आशंका है कि ये वहीं से लाई गई हैं।
मौके पर चार से पांच सौ गायों के शव
इस मामले में ग्राम सिल्लरपुर के सरपंच अरविंद लोधी का कहना है कि चार से पांच सौ गाएं मौके पर पड़ी हैं। प्रशासन को कोई चिंता नहीं है,जबकि उसे खबर दे दी गई है। ये कहां से लाई गई कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इन गायों के शव देखकर गांव वाले खुद हैरान हैं। सरपंच ने बताया कि प्रशासन को इस बात की सूचना दे दी गई है।
जांच में जुटा प्रशासन
करैरा से 2 किमी दूर हाईवे से ग्राम सिल्लापुर में गायों के शव की सूचना के बाद अब प्रशासन ने जांच की बात कही है। बताया जा रहा है कि मृत गायों के पेट से पॉलीथिन निकल रहीं हैं। इस मामले में पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ एमसी तमौरी ने कहा कि यह गायें किसी गौशाला की नहीं है फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

सैंकड़ों गायों के शव से पटा जंगल, नजारा देख इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटे अधिकारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment