Press "Enter" to skip to content

नागाहोरी डैम ने 5 दिन बाद उगली मछुआरे अमर सिंह आदिवासी की लाश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकलां थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम दिदावनी के नागाहोरी डैम में 5 दिन पहले ट्यूब पर बैठकर मछली पकड़ने गया युवक लापता हो गया था युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर और एसडीईआरएफ की टीम ने तीन दिन तक डैम में युवक को तलाश करते रहे लेकिन युवक नहीं मिला वही आज शनिबार को 5 दिन बाद युवक का शव नागाहोरी डैम में तैरता मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बामौरकलां थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ को दी गई और बामोरकलां पुलिस मौके पर पहुची और डेडबॉडी को अपने कब्जे में लिया और पी एम कराया गया आपकों बता दें कि  बामौरकला थाना क्षेत्र के दिदावनी गांव में निर्माणाधीन नागाहोरी डैम के भराव एरिया में भरे पानी में मंगलवार की सुवह मछली पकड़ने 40 वर्षीय अमर सिंह आदिवासी गया था इसके बाद यह वापस नहीं लौटा था गायब युवक को लेकर काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका था इसके बाद मंगलवार की शाम को पुलिस के साथ एसडीईआरएफ की टीम ने पहुंचकर लापता युवक की डेम में 3 दिन तक तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!