Press "Enter" to skip to content

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले के विरुद्ध प्रशासन सख्त, लगातार कार्रवाई जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: खाद्य पदार्थों में मिलावट ना हो, अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को भी टीम ने कई जगह जांच की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। शिवपुरी एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि तारकेश्वरी कॉलोनी गुरूद्वारा रोड़ स्थित पिकनिक बेकरी गोडाउन का निरीक्षण किया। जिसमे खाद्य पदार्थों की जांच की और सैंपल लिए। अमानक खाद्य पदार्थ मिलने पर पिकनिक बेकरी गोदाम सील किया। इसके तीन आउटलेट चेक किए और सैंपल लिए। पी.एस. होटल एण्ड रेस्टोरेण्ट, ग्वालियर बाईपास और ब्रेड एण्ड चीज बेकरी आर्यसमाज रोड़ शिवपुरी पर भी टीम ने निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थ की सैम्पलिंग की कार्यवाही की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!