Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग ने की कार्यवाही: 23 हजार रूपये कीमत की देशी शराब जब्‍त / Shivpuri News

शिवपुरी: वर्तमान में शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर महोदय शिवपुरी श्री रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्री संजय कुमार गुप्‍ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में दिनांक 16.02.2024 को वृत्‍त शिवपुरी क्षेंत्रातर्गत करोदी कॉलोनी में वृत्‍त प्रभारी शिवपुरी एवं आबकारी दल द्वारा कुल 63 लीटर देसी मदिरा प्लेन  जप्‍त कर आरोपी अशोक रावत पर म0प्र0 आबकारी अधिनियम की  धारा 34(2) के तहत 01 छापामार कार्यवाहि में कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्‍त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 22750  रूपये है।
आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!